शिवपुरी: जिले के रायश्री रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रेक पर कटी हुई लाश मिली। सूचना के बाद सिरसोद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान मालाखेड़ी के रहने वाले 37 साल के मुकेश रावत के रूप में की है।
जानकारी के मुताबिक सुबह रायश्री रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर असुआखेड़ी गांव के पास ग्रामीणों ने रेलवे ट्रेक पर विक्षिप्त हाल में एक युवक का शव देखा गया। इसकी सूचना तत्काल सिरसोद थाने में दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मालाखेड़ी गांव के रहने वाले मुकेश रावत के रूप में की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मुकेश के एक बेटा और एक बेटी है। मुकेश का शव गांव से एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रेक पर मिला है। सुसाइड या फिर एक्सीडेंट पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रायश्री रेलवे स्टेशन के पास मिली कुचली लाश, मुकेश रावत के रूप में हुई पहचान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment