शिवपुरी। भाजपा की आगामी जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर आज कोलारस के लुकवासा में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लुकवासा मंडल के प्रभारी व भाजपा जिला मंत्री मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में यह जन आर्शीवाद यात्रा पांच स्थानों से निकाली जा रही है जिसमें पहली यात्रा 3 सितंबर को सतना जिले के चित्रकूट से शुरू हुई। चौहान ने बताया कि जन आर्शीवाद की पांचवी यात्रा ग्वालियर चंबल संभाग के बडौदा श्योपुर से 6 सितंबर को शुरू हुई। यह यात्रा 13 सितंबर को पोहरी, शिवपुरी होते हुए 14 को कोलारस में आएगी। इस यात्रा का प्रभारी रामू बिंदल को बनाया गया है। यात्रा के प्रभारी रामू बिंदल ने कहा कि भाजपा हर चुनाव से पहले जन आर्शीवाद यात्रा निकालती है और इसी के चलते प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जन आर्शीवाद यात्रा निकाली जा रही है जिसकी तैयारियां कोलारस में शुरू कर दी गई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी ने बताया कि पहले केवल एक यात्रा निकालने से कई स्थानों पर संपर्क नहीं हो पाता था जिसके चलते इस बार यह यात्रा प्रदेश भर में शुरू की गई है। बैठक में जिलाध्यक्ष राजू बाथम, महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया ने भी अपने विचार रखे व तैयारियों को लेकर कहा कि जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर बूथ स्तरीय बैठके ली जा रही है। यह यात्रा कोलारस के मुख्य बाजार से होकर निकलेगी तथा फूलराज होटल के सामने आमसभा का आयोजन किया जएगा। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनआर्शीवाद यात्रा को लेकर लुकवासा मंडल की बैठक आयोजित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- निषादराज प्रतिभा सम्मान समारोह 27 जुलाई को, जिले के मैट्रिक और इंटरमीडिएट, खेलकूद के छात्र किए जाएंगे सम्मानित / Shivpuri News
- ADG राजाबाबू सिंह का नवाचार: रामचरितमानस से सजेगी रंगरूटों की रात, MP पुलिस में जुड़ेगा नया अध्याय @ajeyrajsaxena
- टैंकर चोर कांग्रेसी ठेकेदार अर्पित शर्मा का नगरपालिका में नया कारनामा: शिवपुरी की नगरपालिका का असली चोर सिर्फ एक काग्रेसी ठेकेदार अर्पित शर्मा / Shivpuri News<br>
- महुअर नदी के पुल के ऊपर से बह रहा था ढाई फीट पानी, पुल के ऊपर से निकल रहे बाइक और ट्रैक्टर / Shivpuri News
- रतनगढ़ यात्रा के दौरान हादसा: रपटे में बहने से महिला की मौत, दो बालिकाओं को बचाया / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment