शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने दोस्त से पैसा डबल करने के नाम पर लाखों ऐंठ लिए। जब पैसा देने वाले युवक ने अपने दोस्त से पैसों की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। फरियादी रवि पुत्र दयाराम जाटव की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित जान से मारने धमकी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
लुकवासा कस्बे के रहने वाले 30 साल के रवि जाटव ने बताया कि मेरी पुरानी पहचान देवेन्द्र उर्फ लाला ढीमर से थी मैं उस पर विश्वास भी करता था। 6 सितम्बर की दोपहर मेरा दोस्त देवेन्द्र उर्फ लाला ढीमर मेरे घर अपने एक दोस्त अभिषेक के साथ आया था। जहां दोनों ने मुझे पैसा डबल करने की बात कही थी। दोनों ने मुझे झांसे में लेकर 12 लाख रूपये मांगे और शाम तक वापस 24 लाख रुपये देने की बात कही। कुछ ही घंटों की बात होने के चलते मैने पैसों की व्यवस्था कर दोनों को 12 लाख रुपये दे दिए।
शाम के समय जब मैंने अभिषेक और देवेन्द्र से अपने 24 लाख रुपए मांगे तो दोनों ने मुझे पैसा देने से साफ इनकार कर दिया। जब मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो दोनों ने मिलकर मुझे जान से खत्म करने की धमकी दी थी। पहले मुझे डर लगा लेकिन बाद में मैंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी।
कोलारस थाना पुलिस ने अभिषेक उर्फ गोलू रघुवंशी और देवेन्द्र उर्फ लाला ढीमर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

दोस्त ने दोस्त को दिया धोखा: 12 लाख रुपए डबल करने के नाम पर की धोखाधड़ी, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment