शिवपुरी: जिले की तेंदुआ थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नेहरवारा गांव से गांजे की लहलहाती फसल को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने घर के पीछे गांजे की खेती कर रखी थी।
तेंदुआ थाना प्रभारी मनीष सिंह जादौन ने बताया कि आज सूचना के बाद नेहरवारा गांव के रहने वाले अशोक धाकड़ के घर पर दबिश दी गई थी। तलाशी के दौरान अशोक धाकड़ के घर के पीछे बनी बगिया में गांजे की फसल लहराती हुई मिली। पुलिस ने 39 छोटे और बडे़ गांजे के पौधे जब्त किए। इनका वजन 36.99 किलोग्राम निकला। इसका बाजार कीमत ढाई लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी अशोक धाकड़ पिता श्रीलाल धाकड़ (52) साल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

घर के पीछे हो रही थी गांजे की खेती, तेंदुआ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment