शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ अज्ञात नकाबपोश ने चाकू की नोक पर गलत काम करने का प्रयास किया। शिक्षिका ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई, लेकिन अपने बचाव में आरोपी के चाकू से शिक्षिका की ऊंगलियां जख्मी हो गई।
शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मैं गांव में पूर्व सरपंच के मकान में रहती हूं। उसी गांव के स्कूल में पढ़ाती हूं। गुरुवार की रात मैं अपने कमरे सो रही थी। करीब एक बजे एक नकाबपोश बदमाश हाथ में चाकू लेकर मेरे कमरे में आया और मेरी गर्दन पर चाकू लगाकर पहले उसने मुझे उठाया। चाकू की नोंक पर मुझे अंदर वाले कमरे में ले जाकर कपड़े उतारने की कहने लगा।
मैंने बदमाश को धक्का दिया और वहां से भाग गई। भागते वक्त उसका चाकू मेरे हाथ की ऊंगलियों में लग गया। इससे ऊंगलियां जख्मी हो गई। परिजनों को बुलाने के बाद मैंने इसकी शिकायत अमोला थाने में दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पूर्व सरपंच के मकान सो रही शिक्षिका के गले पर चाकू रखकर बलात्कार की कोशिश, सूझबूझ से भागी शिक्षिका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment