शिवपुरी: जिले के अमोलपठा चौकी क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में एक 18 साल के युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। अमोलपठा चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थरखेडा गांव का रहने वाला 18 साल का पवन बघेल पिता रामकृष्ण बघेला आज दोपहर अपनी भैंसों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था। जंगल के बीच एक कच्चा कुआं था जो बारिश के चलते लबालब भरा हुआ था। पवन अक्सर अपनी भैंसों को उसी कुएं में से पानी निकालकर पिलाता था।
आज दोपहर पवन अपनी भैंसों को प्लास्टिक के डिब्बे के जरिए कुएं से पानी निकाल कर पिला रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। चूंकि पवन को तैरना नहीं आता था। इसी के चलते कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। पवन को कुएं में गिरता गांव के बुजुर्गों ने देखा था। लेकिन जब तक बुजुर्गों ने गांव के लोगों को सूचना दी, तब तक पवन कुएं में पूरी तरीके से डूब गया था। पवन को कुएं की तलहटी में से ग्रामीणों के द्वारा निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

भैसों को पीने के लिए पानी निकाल रहा था युवक, पैर फिसलने से कुए में जा गिरा, हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment