Press "Enter" to skip to content

कोलारस के रामगढ़ के जंगल में मिला 35 साल के युवक का शव, गले में रस्सी लिपटी मिली / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के रामगढ़ के जंगल में 35 साल के युवक का शव मिला है। वह मंगलवार दोपहर से घर से लापता है। कोलारस पुलिस ने शव को जब्त किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, बैरसिया गांव का रहने वाला 35 साल का गुड्डा पिता रमेश आदिवासी मंगलवार की दोपहर 3 बजे घर से लापता था। गुड्डा रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह परिजनों ने गुड्डा की तलाश शुरू की थी। गुड्डा का शव गांव से 2 किलोमीटर दूर रामगढ़ के जंगल में पड़ा मिला।

गले में मिली रस्सी, आत्महत्या की आशंका

पुलिस को गुड्डा के गले में रस्सी का फंदा मिला है। लेकिन शव जमीन पर पड़ा हुआ था। गुड्डा के शव के पास एक पेड़ पर रस्सी भी टूटे हुए हाल में लटकी हुई थी। संभवत गुड्डा ने प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड किया होगा। रस्सी टूटने से उसका शव जमीन पर गिरा होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!