Press "Enter" to skip to content

शासकीय प्रावि विद्यालय सनबारा में चल रही दारू-मुर्गा पार्टी, अभी तक नहीं हुई कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस अनुविभाग के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सनबारा में शिक्षकों द्वारा स्कूल टाइम में बच्चों के सामने शराब व मुर्गा पार्टी पार्टी मनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों ने अपने घर पहुंचकर जब परिजनों को बताया तो कुछ बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए। वहां बच्चों के परिजनों ने शिक्षकों का वीडियो बनाया तथा शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी। वीडियो जब वायरल हो गया तो सोमवार को आनन-फानन में स्कूल को सील कर दिया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अभी तक नहीं हो सकी।

शासकीय प्रावि सनबारा में चल रही दारू-मुर्गा पार्टी


जिम्मेदारों ने ऐसे झाड़ा पल्ला

जब इस संबंध में कोलारस बीआरसीसी एचएस शर्मा से पूछा तो वे बोले कि हां ऐसा वीडियो आया तो था, हमने टीम को भेजा था और स्कूल सील करवा दिया। सभी तरह के लोग होते हैं, इस मामले की जांच करवाएंगे। वहीं डीईओ समर सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं तो दो दिन से बाहर हूं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!