शिवपुरी: आगामी विधानसभा चुनाव के चलते शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया के द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रमुख अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत कार्य करते हुए। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन एवम् भोती थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल भारद्वाज के द्वारा बिछाए गए मुखबिर तंत्र से खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक मामले में 6 साल से फरार आरोपी मंगल पुत्र सरवन जाटव निवासी ग्राम बरोली थाना करैरा में कहीं बाहर से कम करके त्यौहार मनाने आया हुआ है। सूचना के तुरंत बाद ही खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता ने तत्परता दिखाई और स्टाफ के साथ मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। और स्थाई वारंटी के रूप में 6 साल से फरार माननीय न्यायालय पिछोर के प्रकरण क्रमांक 15/17के स्थाई वारंटी मंगल पुत्र शर्मन जाटव निवासी बरोली थाना करेरा को उसके घर ग्राम बरोली थाना करेरा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। खोड़ पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई में खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मुनेन्द्र भदोरिया,आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक सुखबीर जाट एवं आरक्षक वीरेन्द्र बाथम कि अहम व सराहनीय भूमिका रही।

खोड़ पुलिस की कार्रवाई 6 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment