शिवपुरी: जिले के कोटा-भगोरा गांव के पास रविवार को 108 एंबुलेंस में एक प्रसूता ने नवजात बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को सुरक्षित एंबुलेंस के स्टाफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, थरखेडा गांव की रहने वाली प्रसूता पूनम गुर्जर पत्नी राममोहन गुर्जर (25) को प्रसव पीड़ा के बाद परिवार ने अमोलपठा के उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए भर्ती कराया था, लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र से पूनम गुर्जर को जिला अस्पताल के लिए आज दोपहर रेफर कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस ईएमटी संजीव तोमर और पायलट अर्जुन सिंह प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोटा-भगोरा गांव के पास प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके चलते रास्ते में ही पायलट अर्जुन सिंह ने एंबुलेंस को रोक दिया और ईएमटी संजीव तोमर के द्वारा एंबुलेंस में ही प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को तत्काल जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया।
ईएमटी संजीव तोमर ने बताया कि एंबुलेंस में प्रसूता पूनम गुर्जर ने एक बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं।

108 एम्बुलेंस में हुई डिलीवरी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment