Press "Enter" to skip to content

28 साल के युवक ने किया सुसाइ़ड: 8 माह पहले हुए एक्सीडेंट की वजह से चलने में होती थी तकलीफ / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर गांव में एक 28 साल के युवक ने रविवार की शाम फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव घर के एक कमरे में लटका हुआ मिला। भटनावर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हॉउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानकरी के मुताबिक़ कुलदीप बैरागी पुत्र परसुराम बैरागी के परिजन अपने खेत पर गए हुए थे रविवार की शाम जब वह वापस घर लौटे तब उन्हें कुलदीप का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस को कुलदीप के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बताया गया है कि कुलदीप करीब आठ माह पहले सड़क हादसे का शिकार हो गया था। तभी से उसका उपचार जारी था उसे चलने-फिरने में भी तकलीफ होती थी। इस वजह को भी कुलदीप की सुसाइड की वजह मानी जा रही है हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर कुलदीप के सुसाइड की असल वजह जानने का प्रयास शुरू कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!