शिवपुरी: जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा ने अपना उम्मीदवार प्रीतम लोधी के रूप में घोषित कर दिया है लेकिन प्रीतम लोधी को अपने पीछे विरोधियों द्वारा रची जा रहीं साजिश की भनक लगी। इसी के चलते प्रीतम लोधी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उनके नाम से धमकाने वाले लोगों को असामाजिक तत्व बताते हुए कांग्रेस की विचारधारा बताया है।
भाजपा प्रत्याशी ने वीडियो जारी कर कहा कि पिछोर विधानसभा के सभी समाजों के बंधुओ से निवेदन है कि कुछ लोधी समाज के कांग्रेसी मानसिकता के लोग अन्य समाजों को धमकाते हैं कि प्रीतम लोधी को विधायक बन जाने दो, हम तुम्हें देख लेंगे। ऐसे लोग इस प्रकार के कृत्य चुनाव के समय ही करते हैं। ऐसे लोगों से मेरा कोई बास्ता नहीं है। ऐसे लोगों का में बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता हूँ चाहे वह मेरा भाई ही क्यों न हो।
बता दें कि भाजपा ने तीसरी बार प्रीतम लोधी को पिछोर से भाजपा प्रत्याशी घोसित किया 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रीतम को महज 2 हजार वोटों से हाल हुई थी। इस भाजपा ने चुनाव के दो माह पहले ही पिछोर विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
इतना ही नहीं सीएम शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आम सभा भी कर चुके हैं। इस बार चुनाव में पिछोर को जिला बनाने की मांग प्राथमिकता से उठाई जा रही है और दोनों ही पार्टियां जिला बनाने का वादा भी कर चुकी हैं।n

भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी बोलें कुछ लोधी समाज के कांग्रेसी लोग मेरे नाम से धमका रहे उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment