सुनील रजक शिवपुरी: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान जल्दी होने वाला है. ऐसे में कई भाजपा कार्यकर्ता भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे अब वापस से भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. ऐसे ही कई मामले विधानसभा में देखने को मिल रहे हैं शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में अभी ऐसा ही मोड सामने आया है. आपको बता दे कि कई नेता टिकट की जुगत में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो कई लोगों को उनकी कुर्सी का डर सता रहा है. तो कई लोगों को लग रहा है कि भाजपा टिकट नहीं देगी इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं.
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने हाल ही में भाजपा से इस्तीफा दिया है और भोपाल में कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है. अब आपको बता दें कि भाजपा से टिकट कटता हुआ देख वीरेंद्र रघुवंशी कांग्रेस में शामिल हुए हैं और उन्होंने कई आरोप भाजपा के मंत्री सहित केंद्रीय मंत्री तक पर लगाए हैं. आपको बता दें कि अब कोलारस विधानसभा से यह चुनाव लड़ेंगे या नहीं लड़ेंगे यह स्पष्ट नहीं हैं, हालांकि शिवपुरी से चुनाव लड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. आपको बता दें कि कोलारस विधानसभा में इतना विरोध देखने को मिला है कि जब वीरेंद्र रघुवंशी कांग्रेस में शामिल हुए थे तब इन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोलारस नगर सहित बस स्टेण्ड पर ढोल नगाड़ों के साथ डांस करते हुए मिठाई बांटते हुए जश्न मनाया था. इसी क्रम में विधानसभा की ग्राम पंचायत लुकवासा के सरपंच ने भी देख लेने की बात कही है.
अब देखना होगा कि कोलारस से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी से चुनाव लड़ते हैं या शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगे, अगर कोलारस विधानसभा से वीरेंद्र रघुवंशी चुनाव नहीं लड़ते हैं. तो यह बात सत्य है कि कोलारस विधानसभा में विरोध होने के चलते वह कोलारस विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि चाहे वह कांग्रेस से लडे या बीजेपी से उनकी हार निश्चित है. इसलिए कोलारस से बीरेंद्र रघुवंशी चुनाव नहीं लड़ने का मन बना सकते हैं.
पढ़िए क्या कहा लुकवासा के सरपंच हरिओम रघुवंशी ने
विद्यायक जी जामानत जब्त के डर के मारे भाग गए कोलारस से मुझे गिराने में पुरे पांच साल विद्यायक की तागत का इस्तमाल किया मेरी बारी आई तो भाग गए कोलारस से असली मर्द हो तो कांग्रेस से यहां से लाओ टिकट ओर लडो चुनाव बहुत तागतवर ओर विकास के मसीहा बने फिरते हो शिवराज जी ओर मोदी जी की योजनाओं का खूब भूमिपूजन कर खुद को विकाश का मसिया बताते रहे शिर्फ़ डम्फर चलाने के लिए दबाब बनाते रहे प्रसासन पर पुरे कोलारस में किसी को नही छोड़ा जो लोग तुम्हे चुनाव जिताने में जी जान लगा दी अनेक समाज के लोगो ने साथ दिया सब को डसते रहे दम है तो कोलारस आ जाओ लड़ने जामानत जब्त होगी शिबपुरी भी नही छोड़ेंगे खेर जहाँ जाओगे वहां बदला लूंगा।
यहां बता दे कि हरीओम रघुवंशी सिंधिया खेमे के नेता है. साथ ही वह प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया के खास बताए जाते है. दूसरी और वीरेन्द्र रघुवंशी ने इस्तीफा देते समय प्रभारी मंत्री पर खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. जिसके चलते अब इस पोस्ट से हंगामा मच गया है.

आखिर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का इतना विरोध क्यों?, क्या यही कारण रहेगा की कोलारस से चुनाव नहीं लड़ेंगे वीरेंद्र रघुवंशी? / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News






Be First to Comment