Press "Enter" to skip to content

सूटकेस हैं तैयार तो मिलेगा कांग्रेस का टिकट, कुछ नेता लगे सूटकेस से टिकट दिलवाने: सूत्र / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट शुरू हो चुकी है. ऐसे में कई कार्यकर्त्ता भाजपा से कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तो कई कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे हैं यह दौर लगातार मध्य प्रदेश की कई विधानसभा में जारी है ऐसे में ही शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में भी कई दिग्गज नेता भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए हैं जो कि पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे. इसी क्रम में अब उनके घर वापसी का अनुमान लगाया जा रहा है. आपको बता दें की शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में ऐसी हलचल हुई है. जिसके कारण लगातार कार्यकर्ताओं का आना-जाना लगा रहा है.

जो लोग भाजपा से कांग्रेस में आए हैं अब वह नए कार्यकर्ता माने जा रहे हैं ऐसे में अब पुराने कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता जिन्हें अगर कांग्रेस टिकट नहीं देती है. तो वह नाराज होते हैं यही आसमंजस की स्थिति बनती है कि कई कार्यकर्ता पार्टी और संगठन से नाराज रहते हैं, अब देखना होगा कि कांग्रेस नए नवेले लोगों को टिकट देती है या पुराने मूल कार्यकर्ताओं को टिकट देती है या फिर पुराने मूल कार्यकर्ता नए कार्यकर्ता के साथ खड़े रहेंगे यह देखना भी आगे जरूरी है.

सूत्रों की माने तो शिवपुरी जिले की विधानसभा में कई कांग्रेस के नेता भोपाल से टिकट दिलवाने की जुगत में अपने-अपने लोगों को लगे हुए हैं. ऐसे में सुनने में आ रहा है कि नेताओं के द्वारा सूटकेस की मांग की जा रही है. जिसका जितना सूटकेस भारी होगा उसे कांग्रेस से टिकट मिलेगा, अब देखना होगा कि कांग्रेस किन लोगों को टिकट देती है शिवपुरी जिले की अलग-अलग विधानसभाओं में यह देखना जरूरी है कि अब कांग्रेस मूल कार्यकर्त्ता को टिकट देती है या फिर सूटकेस की दम पर टिकट लाने में नेता सक्षम होंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!