Press "Enter" to skip to content

घनी वस्ती में बन रही थी आतिशबाजी, TI विनय यादव ने देशी फटाकों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी रघुवंश सिहं भदौरिया द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध कार्यों को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एंव नगर पुलिस अधीक्षक अजय भार्ग मार्ग निर्देशन में आज मनियर क्षेत्र में अवैध रूप से बारूद एकत्रित कर विष्फोटक फटाके बनाए व बेचे जाने की जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली टीआई विनय यादव की टीम बनायी जाकर मनियर क्षेत्र में रेड कार्यवाही किया जहां घनी बस्ती के बीच में आरोपी घर में काफी मात्रा विष्फोटक देशी फटाके बेचते हुए मिला जो समस्त देशी फटाके अवैध थे जो करीब पाँच प्लास्टिक के कट्टों में अवैध विष्फोटक देशी फटाके भरे हुए थे उक्त बड़ी मात्रा में रखे हुए फटाकों से क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी जो तत्काल ही उक्त सामग्री को जप्त किया गया व आरोपी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध विष्फोटक अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली विनय यादव, सउनि महेन्द्र सिहं कुशवाह, सउनि आविद खाँन, प्र.आर. 792 रविन्द्र सिनोरिया, प्र. आर. 649 प्रमोद वर्मा, प्र. आर. 152 जयकिशन राणा, आर 350 मुकेश वर्मा, आर 631 अजय यादव की विशेष भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!