Press "Enter" to skip to content

बिजली ट्रांसफार्मर से तार डालने को लेकर हुआ विवाद, ग्रामीणों ने मिलकर कर दी किसान की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के महरौली गांव में बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर तार डालने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में तीन ग्रामीणों ने मिलकर एक किसान की जमकर मारपीट कर दी। किसान की शिकायत पर तीन ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मायापुर थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। बता दें कि इन दिनों ग्रामीण अंचल में बिजली की सप्लाई पर्याप्त नहीं मिल पा रही है। इसी के चलते अब बिजली को लेकर विवाद भी होने लगे हैं।


महरौली गांव के रहने वाले किसान सनद पुत्र केवल सिंह लोधी (38) ने बताया शनिवार की रात 12 बजे चार दिन बाद बिजली आई थी मैं अपने खेत में खड़ी मूंगफली की फसल में पानी देने के लिए खेत पर ही रुका हुआ था। मेरे खेत के पड़ोस में राकेश लोधी; सुखनन्दन लोधी का खेत है। जिन्होंने मेरे निजी बिजली के ट्रांसफॉर्मर से अस्थाई कनेक्शन ले रखा था। राकेश लोधी; सुखनन्दन लोधी के बिजली के तार ट्रांसफॉर्मर से हट गए थे।

इसी बात पर राकेश लोधी; सुखनन्दन लोधी ने मुझसे रात 2 बजे झगड़ा शुरू करते हुए मेरी लाठी और कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी थी। इस बीच सुखनन्दन लोधी का बेटा इन्दर भी आ गया था। इन्दर ने भी मेरे सिर में लाठी मार दी। जिससे में बुरी तरह घायल हो गया। इसकी शिकायत मायापुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!