Press "Enter" to skip to content

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट भी मिला, पडोसी लड़की का हैं जिक्र / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के मनियर में एक 19 साल के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र का शव घर के बाहर रेलिंग पर रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। छात्र की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्र ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की का जिक्र किया। फ़िलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट की जांच करने की बात कह रही है।


पिछली साल फेल भी हुआ था

जानकारी के मुताबिक़ मनियर क्षेत्र का रहने वाला 19 साल का अवधेश परिहार (पुत्र श्रीचंद परिहार) 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह पिछली साल 12वीं में फेल भी हो गया था। घऱ में अवधेश अलग कमरे में अकेला सोता था। अवधेश के पिता श्रीचंद परिहार ने बताया कि शनिवार रात में खाना खाने के बाद अवधेश अपने कमरे में जाकर सो गया था। रविवार आज सुबह जब घर के मुख्य दरवाजे को खोला तो मेरे सामने अवधेश का शव घर के बाहर रेलिंग पर फंदे से लटका हुआ था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया। बताया गया है कि अवधेश रात में घर की छत पर पहुंचा और रेलिंग से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर फंदे पर झूल गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!