Press "Enter" to skip to content

रिटायर हवलदार का जोशीला स्वागत: खुली गाड़ी में बैठाकर घुमाया, डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए / Shivpuri News

शिवपुरी: भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद अपने घर शिवपुरी पहुंचे हवलदार मनोज दीक्षित का जोशीला हुआ। ये आयोजन इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन और परिचित-परिजनों ने किया। इस दौरान हवलदार मनोज दीक्षित को एक खुली गाडी में बैठाया गया। जिसमें उनकी दो बेटियां भी साथ रहीं। इसके बाद डीजे पर बजते देश भक्ति के गीतों के साथ रंग-गुलाल उड़ाते हुए निवास तक ले जाया गया।


इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा ने हवलदार को माला पहनाते हुए कहा कि सेना से सकुशल, स्वस्थ रिटायर होना बड़े ही गर्व की बात होती है।

एक बार ग्लेशियर में भी फंसे थे

बता दें कि हवलदार मनोज दीक्षित एक समय में ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर में फंस गए थे। जिन्हें मौत के मुंह से उनके साथियों ने बाहर निकाला था। हवलदार मनोज दीक्षित का काफिला ग्वालियर बायपास से शुरू हुआ। जोकि दौरान माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़ होते हुए नबाव साहब रोड स्थित घर पहुंचा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!