Press "Enter" to skip to content

दिनारा बनेगी नगरपरिषद , CM ने उपचुनाव में की थी घोषणा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत दिनारा को नगर परिषद बनाए जाने की अधिसूचना शहरी विकास अभिकरण शिवपुरी से गुरुवार को जारी कर दी है। अब दिनारा नगर परिषद में 15 वार्ड बनाए जाएंगे। दिनारा को नगर परिषद बनाए जाने के लिए 8 पंचायत और 12 गांव को जोड़ा जाएगा। जिनमें ग्राम पंचायत दिनारा, दबरा दिनारा, सहरया, चंदावरा, अलगी, आवास, सेमरा व दाबरदेही को जोड़ा गया है। इसके अलावा कुछ मझरों को भी दिनारा नगर परिषद के क्षेत्रफल में शामिल किया जाएगा।


बता दें कि 2020 के उपचुनाव में कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर भाजपा की ओर से चुनाव लड़े जसवंत जाटव ने दिनारा में आयोजित सीएम की सभा के दौरान सीएम से दिनारा को नगर परिषद घोषित करने की मांग की थी। सीएम ने दिनारा में आयोजित एक सभा में दिनारा को नगर परिषद बनाए जाने की घोषणा की थी लेकिन उस वक्त भाजपा के प्रत्याशी जसवंत जाटव को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब एक बार फिर विधानसभा 2023 के चुनाव के पहले ग्राम पंचायत दिनारा को नगर परिषद बनाए जाने की अधिसूचना शहरी विकास अभिकरण शिवपुरी से गुरुवार को जारी कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!