शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार बीए के छात्र और उसके चचेरे भाई को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले खनियाधाना के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम कफार मजरा राधापुर के रहने वाले 18 साल के अंकेश लोधी पुत्र देशराज लोधी ने बताया कि मैं पिछोर के कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा हूं और मेरा चचेरा भाई खनियाधाना में दुकान पर काम करता है। आज मैं कॉलेज के लिए और मेरा चचेरा भाई राहुल लोधी अपनी दुकान के लिए बाइक (यूपी93एस7592) पर सवार होकर निकले थे। हम मुडिया के पास कुदराहट नदी की पुलिया से होकर गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्त्तार स्कॉर्पियो ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे हम दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो एमपी67बी0587 को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार स्कार्पियो का कहर: बाइक पर सवार 2 युवकों में मारी टक्कर, गंभीर घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment