Press "Enter" to skip to content

SADO के घर में चोरों ने बोला धाबा, डेढ़ लाख की हुई चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की तहसील करैरा में वार्ड-7 पशु अस्पताल के पीछे गोल गोदाम के पास सरकारी आवास में रहने वाले कृषि विभाग करैरा के एसएडीओ के घर से डेढ़ लाख की चोरी हो गई। एसएडीओ वाय एस यादव अपने घर रक्षाबंधन का पर्व मनाने गए हुए थे।

शुक्रवार की सुबह मोहल्ले वालों ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद यादव को फोन पर इसकी सूचना दी गई। चोर घर के अंदर रखी नई पल्सर बाइक भी चोरी कर ले गए। बाइक के साथ चोर एक कैमरा और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए हैं।

एसएडीओ श्री यादव के अनुसार सब देखने के बाद सही बता पाएंगे कि कितना माल चोरी हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि करैरा में चोरों का आतंक है। कुछ दिनों के लिए चोरियों का सिलसिला थमा था, लेकिन एक बार फिर यह शुरू हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!