शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इनामी स्थाई वारंट तामील कराये जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय भार्गव के मार्ग निर्देशन में फरारी स्थाई वारंटियों की धरपकड के क्रम में देहात टी.आई. विकास यादव की टीम द्वारा स्थाई वारंटी गोविन्दा पचौरी पुत्र लक्ष्मण पचौरी उम्र 32 साल नि. भैरोबाबा मंदिर के पास अहीर मोहल्ला पुरानी शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना देहात विकास यादव, प्र.आर.570 विनय कुमार सिंह प्र.आर.55 महेन्द्र दीवान,आर 580 दिलशाद खान की विशेष भूमिका रही.







Be First to Comment