Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने तीन आदतन अपराधी को जिलाबदर किया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधी के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले के तीन आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से छह माह के लिए निष्कासित किया है।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेशानुसार आदतन अपराधी मनप्रीत पुत्र जौरा उर्फ जुगराज सिंह सिक्ख निवासी ग्राम पारागढ़ हाल निवासी संतफार्म कोलारस, बृजेश पुत्र इन्द्रसेन यादव निवासी ग्राम ऐजवारा थाना इंदार एवं संजीव लोधी पुत्र हजरत लोधी निवासी सिरसौना थाना करैरा हाल नगर पालिका के पीछे, थाना पिछोर को जिला बदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से छह माह के लिए निष्कासित किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!