शिवपुरी: हाल ही में एक महिला के द्वारा 7 माह के मासूम बच्चे की चोरी की गई थी। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और उक्त महिला को बच्चों के साथ जयपुर से बरामद किया था।
इसी क्रम में लोगों की हमदर्दी बटोरने के साथ साथ हाल ही में हुए झगड़े का बदला लेने के उद्देश्य से एक व्यक्ति ने षड्यंत्र रच दिया और अपने ही 7 साल के बच्चों को रिश्तेदार के यहां छुपा कर पुलिस में स्वयं के लड़के के अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसका खुलासा खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता ने किया।
जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को राम कुवर पत्नी जालिम आदिवासी ने अपने पति के साथ अपने 7 वर्षीय पुत्र आशिक का अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसको पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द बालक की तलाश करने के आदेश दिए। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन व पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मैं भौती थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल भारद्वाज के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिसको लीड करते हुए। खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र के द्वारा पता लगाया कि फरियादी के द्वारा ही अपनी बहन के यहां अपने लड़के को छुपा कर षड्यंत्र रचा है। जिसपर समस्त टीम गायब हुए लड़के के मौसी के घर ग्राम बेल बावड़ी थाना खनियाधाना पहुंचे और बालक को मौसी के यहां मिलने पर मौसी मौसा सहित अन्य लोगों के साथ बालक को न्यायालय में पेश किया। इस संपूर्ण कार्रवाई में एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा भौती थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल भारद्वाज, खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता, उपनिरीक्षक रामनिवास शर्मा, सहायक उप निरीक्षक पुष्पेंद्र चौहान, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक धर्मवीर रावत, आरक्षक संजय धाकड़, आरक्षक राम प्रसाद गुर्जर, आरक्षक कमल गुर्जर, आरक्षक कुलदीप की सरनाहीय भूमिका रही।

लड़के को गायब कर रचा झूठा षड्यंत्र, एसडीओपी प्रशांत शर्मा व उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता ने किया पर्दाफाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment