शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के बिजरौनी गांव के एक ग्रामीण को सीएम हेल्पलाइन पर पूरा राशन न मिलने की शिकायत करना महंगा पड़ रहा है। ग्रामीण की शिकायत का तो हल नहीं निकला लेकिन अब उसे अगस्त माह का राशन दुकान के सेल्समैन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। दुकान के सेल्समैन द्वारा ग्रामीण से पहले सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को कटवाने को लेकर दवाब बनाया जा रहा है।
दरअसल, बिजरौली गांव के रहने वाले गोविंद किरार को जुलाई माह में 35 किलोग्राम राशन की जगह 28 किलोग्राम राशन दिया गया था। कम राशन मिलने की शिकायत 27 जुलाई को गोविंदा के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज करा दी गई थी।
गोविंद किरार ने बताया कि मैं मंगलवार को राशन की दुकान पर अगस्त माह का राशन लेने पहुंचा हुआ था। लेकिन दुकान के सेल्समैन देवेंद्र जाटव ने राशन देने से साफ इनकार कर दिया और पहले सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई शिकायत को कटवाने की बात कही। देवेंद्र जाटव का कहना था कि जब तक सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई हुई शिकायत को नहीं कटवाई जाएगी तब तक वह राशन नहीं देगा। गोविंद ने बताया कि मई-जून का मिलने वाले दो माह के राशन की जगह अंगूठा लगवा कर देवेंद्र जाटव ने एक ही माह का राशन दिया था।
सेल्समैन बोला- कम आता है राशन
इस मामले में दुकान के सेल्समैन देवेंद्र जाटव का कहना है कि ऊपर से ही राशन कम मिल पा रहा है इसकी वजह से ग्रामीणों को तय पर्ची के अनुसार कम राशन दिया जा रहा है। जब तक गोविंद किरार सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई हुई शिकायत नहीं कटवा देता तब तक उसे अगस्त माह में राशन नहीं दिया जाएगा। चाहे वह इसकी शिकायत सीएम तक फिर से कर दे।

राशन दुकान के सेल्समैन ने राशन देने से किया मना, बोला पहले 181 शिकायत कटवाओ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment