Press "Enter" to skip to content

जेल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार, कभी ऐसा काम नहीं करेंगे की जेल आना पड़ें, भाई ने बहन को दिया बचन / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर जेल में पहुंची बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने बहनों ने अपने जेल में बंद भाइयों को राखी बांधी और उनके लंबे उम्र की कामना की साथ ही बहनों ने अपने भाइयों से उपहार के तौर पर एक वचन मांगा बहनों ने अपने भाइयों से वचन मांगते हुए कहा कि आप हमें यह वचन दे की कभी कोई अपराध नहीं करेंगे और कभी जेल नहीं आएंगे इस तरह भाइयों ने भी अपनी बहनों को वचन दिया कि कभी कोई अपराध नहीं करेंगे और ना ही जेल आएंगे, जेल प्रबंधन द्वारा भी आज बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने की इजाजत दी और अच्छी व्यवस्था कराई बहनों ने भी जेल प्रबंधन की तारीफ की साथी उन्होंने बताया कि जेलर महोदय द्वारा हम सभी बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने का मौका दिया और अच्छी व्यवस्था कराई इस तरह आज पिछोर जेल में बंद भाइयों को बहनों ने राखी बांधी और रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया.

भाई को राखी बांधने आई बहन प्रीति लोधी ने बताया कि उसने अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधी और जेलर महेश शर्मा द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए और बहनों का सम्मान भी किया गया. इसी क्रम में बहन ने भाई से राखी बांधने के बदले में यह वचन मांगा कि आज के बाद कोई भी ऐसा काम ना करें जिसकी वजह से उसे जेल आना पड़े भाई ने भी अपनी बहन को ऐसा वचन दिया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!