शिवपुरी: शहर के फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार ने अपनी 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराने की गुहार लगाईं है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि एक अगस्त को पड़ोस का रहने वाला रवि नाम का लड़का हमारे घर की 15 साल की बेटी को अपने साथ बहला-फुसला कर भगा ले गया था। बेटी की गुमशुदगी की शिकायत 2 अगस्त को कोतवाली में दर्ज कराई थी।
5 अगस्त को आरोपी का दादा बेटी को ग्वालियर से लेकर आया था और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद 7 अगस्त को हमारी बेटी को हमें सुपुर्द कर दिया गया इन दो दिनों में बेटी को वन स्टॉप सेंटर रखा गया था जहां आरोपी के दादा ने पहले ही डरा धमका कर बेटी से अपने बयान बदलवाने के लिए भयभीत कर दिया था।
घर आने के बाद बेटी ने बताया था कि उसे रवि अपने साथ अजमेर भगा कर ले गया था इसके बाद वह उसे ग्वालियर लेकर आया था इस दौरान उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
इस दौरान ग्वालियर से रवि के दादा मुझे अपने साथ 5 अगस्त को शिवपुरी ले आए थे लेकिन रवि को ग्वालियर की छोड़ दिया था। रवि के दादा ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी और अपने बयानों में कुछ भी नहीं बताने की बात कही थी।
इसी की शिकायत लेकर आज बेटी के साथ पूरा परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा है और बेटी का मेडिकल करा कर उसके पुनः बयान लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

15 साल की नाबालिग से ग्वालियर में रेप, आरोपी के दादा ने धमकाकर बयान बदलबाए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment