Press "Enter" to skip to content

BIG BREAKING: अज्ञात महिला रिश्तेदार बनकर आई , सात माह का बच्चा ले गई, परिजनों ने किया चक्काजाम / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मनपुरा में एक महिला और एक युवक 7 माह के बच्चे को लेकर फरार हो गए. पूरी वारदात मनपुरा के बाजार से हुई. जहां पर महिला ने गोद में बच्चों को लिया और उसकी मां से कहा कि तुम सब्जी ले लो जब तक मैं गोद में लेकर बच्चों को खड़ी हूं. इसी दौरान महिला और युवक बच्चे को लेकर फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार पिछोर के ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनपुरा में सिरसौद पिछोर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रहने वाले आरती पति अर्जुन उर्फ भईयन केवट रविवार शाम के वक्त मनपुरा ग्राम में पुलिस चौकी के पास हाट बाजार लगता है. तो महिला अपने सात माह के बच्चे के साथ सब्जी खरीदने हाट बाजार में गई थी. तभी महिला सब्जी खरीद रही थी, तभी बच्चा गायब हो गया. तभी वह चिल्लाई शोर मचाया कि मेरा बच्चा गायब हो गया है. लोगों ने देखा तब तक महिला रफू चक्कर हो गई थी उसी से आक्रोशित होकर सोमवार को परिजन एवं ग्रामीण जनों ने सिरसौद पिछोर मार्ग पर जाम लगाया गया. इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगो को काफ़ी समझाने पर भी जाम नही खोला है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!