शिवपुरी: जिले कोलारस अनुविभाग के कई गांवों के सैकड़ों किसानों से मटर की खेती कॉन्ट्रैक्ट पर करवा कर किसानों की फसल न खरीदने के बाद किसानों ने कम्पनी के अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया था। लेकिन अब उसी कम्पनी के अधिकारी की शिकायत पर कुछ किसानों के खिलाफ उसे बंधक बनाने सहित धोखाधड़ी करने के आरोप में कोलारस थाना पुलिस ने उरई से प्राप्त हुई एफआईआर पर मामला पंजीबद्ध किया है।
जानकारी के मुताबिक 13 अप्रैल 2023 को कोलारस क्षेत्र के किसानों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उप्र की ओम साईं नाम की एक एग्री कंपनी के संचालक मुकेश कुमार ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करवाई थी। उसने कपनारा निवासी कंपनी के एजेंट सचिन व शैलेंद्र उर्फ टीटू रघुवंशी के माध्यम से किसानों से संपर्क किया। मटर की खेती करवाई और फिर मटर के भाव गिरने के कारण मटर खरीदने से इंकार कर दिया।
ग्रामीणों ने किसी तरह कंपनी के कर्ताधर्ता को मुकेश को पकड़ा तथा उससे आपसी बातचीत के बाद निर्धारित 5 हजार रुपए क्विंटल के स्थान पर कम दाम में मटर का सौदा किया। इसके एवज में मुकेश ने एक चैक दिया, यह चैक बाउंस हो गया। इसी आधार पर आरोपित के खिलाफ कोलारस थाने में धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था। इस पूरे प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है।
मामले में आरोपी बनाए गए मालिक राजेश कुमार उर्फ मुकेश कुमार पटेल ने उरई कोतवाली थाने में सचिन जाट, शैलेंद्र रघुवंशी सहित जगदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उल्लेख है कि सचिन व जगदीप उसके पास आए थे और उन्होंने उससे कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का अनुबंध किया। इसके बाद उसे मटर खरीदने के बहाने शिवपुरी बुलाकर जबरन एक अनुबंध तैयार करवाया।
उक्त अनुबंध पर उससे बिना पढ़े हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर उससे पांच लाख रुपये नगद व पांच लाख रुपये का चैक जबरन ले लिया। मामले में उरई के कोतवाली थाने में सचिन, शैलेंद्र व जगदीप के खिलाफ धोखाधड़ी सहित बंधक बनाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। असल कायमी हेतु प्रकरण कोलारस थाने भेजा गया, जिस पर कोलारस थाने में तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

कंपनी संचालक ने एजेंट्स पर करवाई FIR: बंधक बनाने सहित धोखाधड़ी करने का आरोपी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment