कोलारस। देश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इनिशिएटिव (पीएम वानी) योजना के तहत आज शिवपुरी के कोलारस स्थित स्नेह बिहारी गार्डन में कार्यक्रम व उद्घाटन समारोह रखा गया। इस अवसर पर पीएम वाणी से जुड़े एक्सपेक्ट इन्फोटेक नेटवर्क के सह संस्थापक सौरभ सिंह ने बताया कि किस तरह वाई-फाई सेंटर एवं डाटा केंद्र की शुरूआत कर रोजगार और स्वरोजगार कर सकते हैं। सौरभ सिंह ने बताया कि पीएम वानी योजना के तहत पूरे देश में सार्वजनिक डाटा केंद्र खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोलारस में भी इसकी शुरुआत की जा रही है, जिसकी कमान बतौर जिला स्तर पर नरपाल सिंह दोहरे संभालेंगे। नरपल सिंह दोहरे का कहना है हम पूरे शिवपुरी जिले में हर घर पीएम वाणी योजना पहुंचाएंगे व लोगों को बहुत ही किफायती दामों पर इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएंगे ।
नरपाल सिंह दोहरे का यह भी कहना है जिस तरह से पूरे देश को प्रधानमंत्री जी डिजिटल इंडिया बना रहे हैं हम भी इसी संकल्प के साथ लोगों तक इंटरनेट की सुविधा घर-घर तक पहुंचाएंगे। आज के युग में इंटरनेट की दुनिया में भारत विश्व में सबसे तेजी से उभरती हुई शक्ति बन रहा है वहीं हम भी इसमें शामिल होकर घर-घर तक व हर घर तक डिजिटल इंडिया पीएम वाणी वाई फाई योजना को पहुंचाएंगे। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक नागरिक इंटरनेट से कनेक्ट हो सकता है, जिससे उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। छोटे व्यापारी और दुकानदारों को इस योजना से व्यापार करने में भी आसानी होगी। इस योजना का एक मकसद डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना भी है। पीएम वाणी के अंतर्गत वाई-फाई की सुविधा का लाभ बहुत ही कम कीमत में मिलेगा। इस योजना के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा जिससे की आय में वृद्धि होगी और जीवनशैली में सुधार आएगा। पीएम वाणी योजना के माध्यम से रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए पूरे देश में सार्वजनिक डाटा केंद्र खोले जा रहे हैं।

पीएम वाणी के तहत पाएं रोजगार और स्वरोजगार: सौरभ सिंह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment