Press "Enter" to skip to content

प्रिंसिपल की विदाई पर खूब रोए स्टूडेंट्स, पदोन्नति पर प्राचार्य का हुआ तबादला, जाते देख बिलख उठे बच्चे / Shivpuri News

शिवपुरी: शनिवार को सरकारी स्कूल के एक टीचर के स्कूल छोड़कर जाने पर स्टूडेंट्स दुखी हो गए जोर-जोर से रोने लगे। ऐसा नजारा सुरवाया के हाई स्कूल से सामने आया, जहां एक प्राचार्य की पदोन्नति हुई तो उन्हें अन्य स्कूल में जाना था। उनकी विदाई में स्टूडेंट्स फपक-फपक कर रो पड़े। प्राचार्य भी नम आंखों से बच्चों को चुप कराते हुए उन्हें आशीर्वाद दे रहे थे।। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर सुरवाया के हाई स्कूल में शनिवार को करीब 8 साल से पदस्थ रहे प्राचार्य विनोद जैन हाल ही में पदोन्नत होकर हायर सेकेंडरी स्कूल तानपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हुए हैं।

जब वे सुरवाया स्कूल से कर मुक्त हुए तो बच्चों की उक्त शिक्षक के प्रति समर्पण और लगाव का भाव आंखों से छलक आया शिक्षक को नम आंखों से स्कूली बच्चों ने विदाई दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!