Press "Enter" to skip to content

हत्या कर 11 साल से फरार आरोपी की तलाशी के दौरान मिला देशी कट्टा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला भिण्ड के 11 साल से फरार हत्या के दस हजार रुपए के ईनामी आरोपी गंभीर सिहं पुत्र मोतीसिहं बुन्देला उम्र 55 साल निवासी ग्राम धामना थाना दिगोडा जिला टीकमगढ को खोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी गंभीर सिहं पुत्र मोतीसिहं बुन्देला ग्राम धामना थाना दिगोडा जिला टीकमगढ (म.प्र.) द्वारा वर्ष 2012 में थाना मौ जिला भिण्ड में एक महिला की हत्या कर दी थी। जिस पर थाना मौ जिला भिण्ड पर अपराध क्रमांक 231/12 धारा 302,201,34 भादवि का पंजीवद्ध था। उक्त अपराध में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था । इसी दौरान भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु 10000/- रूपये ईनाम की घोषणा की थी । उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के नेतृत्व मे आरोपी की गिरफ्तारी के लिये एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम का गठन किया गया। साथ ही वरिष्ट अधिकारीगणो के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी भौंती निरीक्षक अनिल भारद्ववाज थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक शिवसिहं यादव व खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तो मुखविर द्वारा आरोपी गंभीर सिहं को थाना भौंती खोड़ चौकी क्षेत्र में होना बताया. दिनांक 26.08.2023 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर फोर्स के साथ तत्परता से कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये गये लोटना करमई तिराहा खोड सिरसौद रोड की घेराबन्दी कर आरोपी को पकड कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गंभीर सिहं पुत्र मोतीसिहं बुन्देला उम्र 55 साल निवासी ग्राम धामना थाना दिगोडा जिला टिकमगढ (म.प्र.) का होना बताया आरोपी की तलासी ली गई तो आरोपी की कमर में एक देशी कट्टा व पेंट की जेब में दो 315 बोर के जिंदा राउण्ड मिले । वर्ष 2012 मे महिला की हत्या कर फरार हुये अपराधी जिसकी गिरफ्तारी हेतु भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के द्वारा 10000 रूपये की ईनाम राशि की घोषणा की गई थी। जिसको गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी भौंती अनिल भारद्वाज थाना प्रभारी पिछोर शिवसिहं यादव उनि अंशुल गुप्ता चौकी प्रभारी खोड स.उनि आनंद कुमार सउनि, मुनेन्द्र सिहं भदौरिया ,आरक्षक रवि शर्मा, आरक्षक संजय धाकड, आर.नवनीत जाट ,आर.वीरेंद्र एवं सैनिक भागीरथ की सराहनीय व विशेष भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!