Press "Enter" to skip to content

वन विभाग के चौकीदार को ग्रामीणों ने पीटा: जबरन प्लांटेशन में भैंस चराने को लेकर विवाद हुआ था / Shivpuri News

शिवपुरी के करैरा थाने के छिरारी गांव में वन विभाग के प्लांटेशन के चौकीदार के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। ये विवाद भैंस चराने को लेकर हुआ था। शिकायत के बाद करैरा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लालपुर गांव के रहने वाले सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग के छिरारी प्लान्टेशन में चौकीदारी का कार्य करते हैं। उनका कहना है कि वे शुक्रवार दोपहर को प्लान्टेशन की रखवाली कर रहे थे।

मना किया तो लाठी-डंडों से पीटा

इसके बाद धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, जरदान सिंह गुर्जर, सुनील गुर्जर अपनी भैसों को प्लान्टेशन में खड़ी घास चरने के लिए भेज रहे थे। सुरेन्द्र सिंह का आरोप है कि जब भैंस चराने से मना किया तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट दिया। सूचना मिलते ही बीट प्रभारी अनुराग शर्मा एवं मोहन सिंह गुर्जर ने सुरेंद्र को बचाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!