Press "Enter" to skip to content

पिता को पुलिस ने पकड़ लिया है, कहकर लड़की से गुमराह कर अज्ञात व्यक्ति ले गया 30 हजार रुपए एवं मोबाइल / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनिपुरा से है. जहां एक अनजान व्यक्ति नरेश राठौर के घर पहुचा ,नरेश राठौर की लड़की को गुमराह करते हुए बोला कि आपके पिता को पुलिस ने पकड़ लिया है उसे छुड़ाने के एवज में पुलिस ने 30 हजार रुपए की मांग की है अनजान युवक लड़की से 30 हजार रुपए एवं मोबाइल लेकर फरार हो गया जिसकी सूचना फरियादी नरेश राठौर ने पोहरी थाना पहुंच कर दी जहां पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर सुराग लगाना शुरू कर दिया है घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार फरियादी नरेंद्र पुत्र नक्तुराम राठौर उम्र 40 साल निवासी सोनिपुरा पोहरी पवार हॉउस थाना पहुंचकर बताया कि 22 तारिक को में अपनी कबाड़े की दुकान पर था मेरी बेटी को एक अनजान व्यक्ति गुमराह करके 30000 रुपए और मोबाइल ले गया ,फरियादी ने आस-पास पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नही लग सका। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस अज्ञात युवक तलाश में जुट गई सुराग लगाना शुरू कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!