शिवपुरी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों खिलाफ कार्यवाही, पुलिस थाना रन्नौद द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी के खेत मे खड़े अवैध मादक पदार्थ गांजे के 5.200 किग्रा. पौधे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया.
खेत मे खड़े हरे गांजे के पौधों को जप्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की है । दिनाँक 24.8.23 को थाना प्रभारी उनि. अमित चतुर्वेदी को मुखविर द्वारा सूचना मिली की ग्राम अकाझिरी मे आरोपी नेपाल द्वारा अपने खेत पर अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये हैं, सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी रन्नौद द्वारा सूचना से बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर कर पुलिस टीम बनाई और मुखबिर के बताये स्थान पर रबाना किया.
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान आरोपी नेपाल पुत्र जगदीश सिंह लोधी उम्र 32 साल निवासी ग्राम अकाझिरी थाना रन्नौद के बोर वाले खेत पर पहुंच कर खेत पर लगे अवैध मादक पदार्थ गाँजे के हरे पौधे वजनी 5.200 किग्रा कीमती 32500 रूपये के जप्त किये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी नेपाल लोधी के विरुद्ध थाना रन्नौद पर अप. क्र. 87/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया.







Be First to Comment