Press "Enter" to skip to content

बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद ससुराल वालों ने महिला को घर से बेदखल किया, कहा- हमें वारिस मिल गया / Shivpuri News

शिवपुरी में महिला को डिलीवरी के 6 दिन बाद ससुराल के लोगों ने घर ने निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने नवजात को अपने पास रख लिया और महिला को घर से बेदखल कर दिया। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत कराई है। मामला सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का है।

महिला आरती बाथम ने बताया कि उसकी शादी राजस्थान के बारां जिले के रंजीत बाथम के साथ 2 मई 2022 को हुई थी। हैसियत के हिसाब से मेरे माता-पिता ने भरपूर दहेज भी दिया था। शादी के दो माह तक मुझे मेरे ससुरालियों ने अच्छे से रखा था।

इसके बाद मेरे पति ने प्लॉट खरीदने के लिए 5 लाख रुपए मायके से लाने की बात मुझसे कही थी। इस पर मेरी मां आधे पैसों की व्यवस्था करने की बात कही थी। लेकिन मेरा पति पूरे 5 लाख देने की बात पर अड़ा हुआ था। जब पैसे नहीं मिले, तभी पति मुझे प्रताड़ित करने लगा था।

6 दिन के बच्चे को मुझसे छीना,

आरती बाथम ने बताया, 18 अगस्त को मेरी डिलीवरी बारां के अस्पताल में हुई थी, लेकिन 23 अगस्त को पति ने मेरी मां को मेरे ससुराल बुलाया और पैसे मांगे। जब मां ने पैसा देने से मना कर दिया तो इसके बाद मेरे पति रंजीत और मेरी सास भग्गो ने मुझे घर से निकाल दिया और मेरे नवजात बच्चे को अपने पास रख लिया।

पति ने कहा कि मुझे वारिस मिल गया है। अब मुझे तेरी कोई जरूरत नहीं है। एसपी से मांग करती हूं कि जल्द से जल्द मेरे बेटे को वापस दिलाया जाए और ससुरालियों पर कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!