Press "Enter" to skip to content

विनेगा आश्रम के लोगों पर ज़मीन पर कब्जा कर निर्माण करने के आरोप, दो मासूम बच्चों के साथ टंकी पर चढ़ा पिता / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के नोहरी-बछौरा में एक जमीन पर कब्जे को लेकर एक व्यक्ति अपने बेटा-बेटी के साथ गुरुवार शाम पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब करीब ढाई घंटे तक यह तीनों लोग पानी की टंकी पर चढ़े रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व प्रशासन की टीम पहुंच गई। इसके बाद जैसे तैसे तीनों टंकी से उतरने को राजी हुए।


जानकारी के मुताबिक़ नोहरी-बछौरा का रहने वाला महेश कुशवाह अपने बेटे राहुल कुशवाह व बेटी यामिनी कुशवाह के साथ गुरूवार की शाम घर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ कर मांग करने लगा। महेश की मांग थी कि उसके मकान के पास जो जमीन है। वह उसकी है। लेकिन विनेगा आश्रम के कुछ लोग उस जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कर रहे है। शिकायत करने जाते है तो हमारी कोई सुनवाई नहीं करता। ऐसे में हमारे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नही है।

मौके भीड़ एकत्रित हो गई थी सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली प्रभारी विनय यादव और तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा पहुंच गए थे। करीब ढाई घंटे तक महेश कुशवाह अपने बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा रहा। जमीन के सीमांकन कराने के आश्वासन के बाद महेश अपने बच्चों के साथ टंकी से उतरने को राजी हुआ।

इस मामले में शिवपुरी तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर एक युवक अपने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उनको नीचे उतार लिया गया है। शुक्रवार को हम जमीन का सीमांकन करा लेते है। जिसकी जमीन होगी वह सामने आ जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!