शिवपुरी: शिवपुरी के बदरवास तहसील अंतर्गत आने वाले हल्का बिजरौनी में पटवारी अवधेश शर्मा को लोकायुक्त की टीम ने 3000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. आपको बता दें कि पटवारी अवधेश शर्मा ने गांव के ही युवक से नामांतरण के एवज में 3000 रुपए की रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद युवक ने शिकायत दर्ज कराई और लोकायुक्त की टीम ने आज पटवारी अवधेश शर्मा को हल्के में रंगे हाथों पकड़ा है.
जानकारी के अनुसार बदरवास तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजरौनी में रहने वाले परमाल सिंह यादव ने बताया कि पटवारी अवधेश शर्मा द्वारा नामांतरण के एवज में 3000 रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी. इसकी शिकायत उन्होंने ईओडब्ल्यू ग्वालियर में दर्ज कराई. जिसके बाद टीम आज मौके पर पहुंची और पटवारी अवधेश शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
पटवारी अवधेश शर्मा को पहले भी लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप किया था और रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा था. जिसका मामला अभी भी चल रहा है. अब यह दूसरा मामला है कि पटवारी अवधेश शर्मा को लोकायत की टीम ने फिर से पकड़ा है. सूत्रों की माने तो इससे पहले भी पटवारी अवधेश शर्मा को सस्पेंड किया जा चुका है. इसी हल्के ग्राम बिजरोनी से उन्हें सस्पेंड किया था और इसी हलके पर बहाल भी कर दिया गया था.
कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त की टीम में डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक वृजमोहन सिंह नरवरिया, प्रधान आरक्षक इकवाल, प्रधान आरक्षक जसवंत और पूरी टीम मौजूद रही.

ब्रेकिंग न्यूज़: बिजरौनी में पटवारी अवधेश शर्मा 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, दूसरी बार हुआ ट्रेप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment