Press "Enter" to skip to content

चंद्रयान 3 की सफलता पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, सांसद KP यादव ने दी बधाई / Shivpuri News

शिवपुरी: इसरो द्वारा महत्वपूर्ण चंद्र अभियान चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने पर गुना- शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉ के. पी. यादव और शिवपुरी विधायक एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी देशवासियों को बधाई देते हुए हमारे देश के वैज्ञानिकों का आभार माना है।

सांसद डॉ. केपी यादव ने नई दिल्ली से देश के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे देश ने जो कार्य किया है। दुनिया में कोई देश वह कार्य सिद्ध नहीं कर पाया। हमें अपने देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-1 व चंद्रयान-2 के बाद और अधिक धैर्य व लगन से अथक परिश्रम करते हुए आज अंतरिक्ष में भारत देश को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

सांसद यादव ने कहा कि प्रत्येक भारतवासी के लिए यह एक गौरव का क्षण है जिसे हम स्वयं महसूस कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!