शिवपुरी: आगामी कुछ ही महीना में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके चलते सभी पार्टियों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। साथ ही अब कार्यकर्ता स्तर पर भी चुनाव की तैयारीया प्रारंभ हो चुकी हैं। इन्हीं चुनावी तैयारियों में एक कदम आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने ऊर्जावान कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में कार्यक्रमों की रूपरेखा बनना प्रारंभ कर दी है। इसी रूपरेखा के चलते आज खोड़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष यूपी से मुगल सराय विधायक रमेश जयसवाल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी मीटिंग का आयोजन किया गया। विधायक रमेश जायसवाल ने जहां कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने का आह्वान किया। तो वहीं कुछ सूत्र, एवं उदाहरण देते हुए इस चुनावी जंग को लड़ने को तैयार रहने को कहा इसी दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा भी अपनी अपनी बात रखते हुए कुछ बिंदुओं पर वरिष्ठ नेताओं का ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में मुगलसराय यूपी विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवाब सिंह कुशवाहा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, शिवपुरी नगर मंडल महामंत्री गिर्राज़ शर्मा श्रीमंत महाराज साहब के कार्यालय से राजेंद्र शिवहरे एवं कप्तान यादव व खोड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष केरन सिंह लोधी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष दादा जगदीश सिंह यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीशपाल परिहार, पूर्व युबा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल, भार्गव युवा मोर्चा मंडल महामंत्री शिवाजी राजा, अल्पसंख्यक मोर्चा बासित खान, मंडल मीडिया प्रभारी आबिद बख्श, नवीन भार्गव राजकुमार लोधी, अमीन खान जुम्मन खान ,फारुख खान खेमराज जाटव, बलबीर लोधी, पुष्पेंद्र लोधी, अभिषेक बरसैयां मंडल महामंत्री, तौफीक खान, मुन्नु खान,भरत लोधी, सभी मोर्चा मंडलों के मंडल अध्यक्ष महामंत्री सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूपी विधायक रमेश जायसवाल की अध्यक्षता में खोड़ मंडल में कामकाजी बैठक का हुआ समापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment