शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जेठ ने गर्भवती महिला (24) के साथ छेड़छाड़ की। इसमें आशा कार्यकर्ता जेठानी ने भी अपने पति का साथ दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ खेत पर बने डेरे में रहती है। वहीं, पड़ोस में जेठ-जेठानी कच्चे मकान में रहते हैं।
आयरन की गोली देने के बहाने घर बुलाया
महिला का कहना है कि मंगलवार (22 अगस्त) की शाम करीब 7 बजे जेठानी उसके घर आई। इसके बाद आयरन की गोली देने के बहाने अपने घर ले गई। महिला का आरोप है कि जेठानी ने उसे कमरे में बंद कर दिया, जिसमें उसके जेठ लेटे हुए थे। पीड़ित महिला के पति ने मौके पर पहुंच कर उसकी इज्जत बचाई। पुलिस ने जेठ पर छेड़छाड़ और जेठानी पर अपराध में सहयोग करने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

गर्भवती महिला ने जेठ पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, जेठानी ने दिया जेठ का साथ, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment