Press "Enter" to skip to content

लाडली बहना के तलाक के केस में उनके माता पिता की ID पर सहमति देकर दिया जाए लाभ: नेहा अमित यादव अध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान उनको देखने में आया कि कई महिलाओं के विवाह विच्छेद यानी कि तलाक के प्रकरण प्रचलित हैं. उनके पति द्वारा कागजात ना देने की स्थिति में ऐसी कई महिलाएं हैं. जो लाडली बहना योजना का लाभ नहीं ले पा रही है, ना ही उसमें पंजीयन करा पा रही हैं. ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर लाडली बहना में पंजीयन हेतु उनके माता-पिता की आईडी की सहमति प्रदान करने की मांग की है. जिससे वह लाडली बहना योजना का लाभ ले सकें.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!