Press "Enter" to skip to content

छितिपुर गाँव में कुए में गिरी नीलगाय, निकालते समय हुई नीलगाय की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में छितीपुर गांव के पास खेत में बने कुएं में गिरी नील गाय का मंगलवार सुबह रेस्क्यू किया गया। लेकिन नील गाय की रेस्क्यू के दौरान मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक छितीपुर सोमवार की शाम ग्रामीणों ने कुएं में नीलगाय को देखा था सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास सोमवार की शाम किया था। लेकिन रात होने के चलते नील गाय को नहीं निकाला जा सका था।

आज मंगलवार की सुबह एक बार फिर नील गाय को कुएं से बाहर निकालने का रेस्क्यू शुरू किया गया। इस अभियान में गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। गौ सेवा समिति के सदस्यों ने कुएं में उतर कर नीलगाय को रस्सी से बांधा फिर उसे जैसे तैसे कुएं से बाहर निकाला। इसी दौरान नीलगाय ने दम तोड़ दिया। बताया गया है कि नीलगाय को कुएं में गिरे दो से तीन दिन गुजर चुके थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!