Press "Enter" to skip to content

सीएम ने कहा आप प्रीतम लोधी को विधायक बनाओ मैं पिछोर को जिला बनाऊंगा / Shivpuri News

सीएम शिवराज सिंह व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे पिछोर

409 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

लाड़ली बहना सम्मेलन को किया सम्बोधित

शिवपुरी: सीएम शिवराज व केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी के पिछोर पहुंचे जहाँ उन्होंने नगर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली इसके बाद नगर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना सम्मेलन को सम्बोधित किया इस दौरान उन्होंने पिछोर विधानसभा में 409 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी ई-शिलन्यास किया।
कार्यक्रम में लम्बे समय से पिछोर को जिला बनाने की मांग लोगों द्वारा उठाई जा रही है जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही लोगों से बात करते हुए कहा कि एक वादा आप करो,एक वादा मैं करता हूँ,आप पिछोर से प्रीतम लोधी को विधायक बनाओ, पिछोर को जिला बनाने का काम मैं करूंगा।
वहीं कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा,भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी सहित हजारों की संख्या में जनता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!