शिवपुरी: पोहरी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव में रोज-रोज की पति की मारपीट से छुब्द होकर एक महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। आग से झुलसी महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पोहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4 नयागांव आदिवासी बस्ती की रहने वाली 25 साल की आरती आदिवासी की शादी रवि सेन से 8 साल पहले हुई थी। दोनों के एक बच्चा भी है।
रवि सेन लंबे समय से घर जमाई बनकर अपनी ससुराल में ही रह रहा था। आरती आदिवासी की बहन ज्योति आदिवासी ने बताया कि उसकी बहन आरती का पति आए दिन आरती के साथ शराब के नशे में मारपीट करता रहता था। आज सुबह भी आरती के पति ने आरती के साथ मारपीट कर दी थी उसके बाद वह घर से निकल गया था। तभी घर में रखे डीजल की केन को आरती ने अपने ऊपर उड़ेल लिया और माचिस से आग लगा ली। घर में धुआं उठता देख घर के बाहर बैठे सभी लोग अंदर की ओर भागे जहां आरती से आग की लपटें उठ रही थी तत्काल कंबल की मदद से आरती की आग को बुझाया और उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से शिवपुरी के जिला अस्पताल लाया गया है.

रोज रोज पति की मारपीट से परेशान होकर महिला ने डीजल डालकर लगाई आग, जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment