Press "Enter" to skip to content

नल जल योजना बनी सोपीस पानी की समस्या से जूझ रहे है ग्रामीण / Shivpuri News

ठेकेदारों के भरोसे नल जल योजना डेढ़ साल से खुदी पड़ी हैं सड़कें

शिवपुरी: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है पर कुछ योजनाएं सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गई है और धरातल पर उतरी ही नही है जिनका पैसा भी मिली भगत करके हजम कर लिया गया है आज हम बात कर रहे है खनियांधाना जनपद पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बामौरकलां की जहां जिम्मेदारों द्वारा नल जल योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है और ग्रामीण आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक इस समस्या को लेकर अवगत करा चुके हैं पर इन ग्रामीणों की सुध किसी ने भी नहीं ली सरकार घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन पर जोर दे रही है हर घर में नल से जल देने के लिए गांव-गांव पानी टंकी बनवाकर पाइप लाइन से पानी की सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है। पर बामौरकलां में डेढ़ साल से ही योजना अनियमित्ताओं से घिरने लगी है विभाग द्वारा इस कार्य को टेंडर के माध्यम से ठेकेदार को दिया गया है। खनियांधाना तहसील से सटे घनी आबादी वाले ग्राम पंचायत बामौरकलां में पिछले डेढ़ साल से अनियमित्तायें सामने आ रही है और ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं नल-जल योजना के तहत खनियांधाना तहसील के ग्राम पंचायत बामौरकलां में बनाई जा रही पानी की टंकी का कार्य ठेकेदार को दिया गया है। पिछले डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पानी सप्लाई का कार्य पूरा नहीं करा सका इसके अलावा गांव में बनाई जा रही पानी टंकी के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी अनदेखी की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!