Press "Enter" to skip to content

झगडे के बाद पत्नी चली गई मायके, पति की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के बाबू क्वाटर रोड़ सुभाष कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्षीय युवक का शव रविवार को संदिग्ध अवस्था में घर में मिला। मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि घर से बदबू आने के बाद पुलिस और स्वजन की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया था।


जानकारी के मुताबिक 42 साल धर्मेंद्र सेन पुत्र सुरेश सेन अपनी पत्नी के रहता था। चार दिन धर्मेंद्र का झगड़ा उसकी पत्नी के साथ हो गया था इसके बाद धर्मेंद्र की पत्नी अपने मायके चली गई थी।

धर्मेंद्र के माता-पिता दूसरी जगह रहते थे बीते 2 दिन से ना तो बेटे का फोन लग रहा था और ना ही उसकी कोई जानकारी थी जिसके चलते माता-पिता घर पहुंचे और बेटे के घर जाकर देखा तो अंदर से बदबू आ रही थी। जिसके चलते तत्काल परिजनों ने गेट तोड़ा और देखा धर्मेंद्र का शव कमरे में पड़ा था।

मृतक स्पाइसी मेंस पार्लर का संचालक था और शराब पीने का आदि था। शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसके यहां बच्चे नहीं हुए। पत्नी झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी इसके बाद पुलिस को शव के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने धर्मेंद्र की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!