Press "Enter" to skip to content

जेल में कैदी से मुलाक़ात के दौरान चोरी छुपे बनाया वीडियो, जेल प्रबंधन ने की पुलिस से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा जेल में कैदी से मुलाकात के दौरान बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है मुलाकात के दौरान एक युवक ने जेल सुरक्षा को दरकिनार करते हुए मोबाइल जेल के अंदर ले गया और एक वीडियो भी बना लाया। उसी युवक के द्वारा अब यह वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिया। जेल प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करा कर वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही है।


जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र पुत्र चतुर सिंह निवासी नावली थाना अमोला करीब एक माह पहले 13 जुलाई को करैरा जेल में बंद भूपेंद्र नामक कैदी से मुलाकात के लिए गया था। इस दौरान जेल में मुलाकात स्थल पर अपना मोबाइल छिपाकर ले गया और उसने मुलाकात का वीडियो बना लिया। एक दिन पहले दीपक भगोरिया नाम के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दिया गया। जब यह मामला जेल प्रबंधन के संज्ञान में आया तो जेल प्रबंधन ने वीडियो पोस्ट करने वाले राघवेंद्र पुत्र चतुर सिंह निवासी नावली थाना अमोला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। शिकायती आवेदन में उल्लेख है कि राघवेंद्र द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र का वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया, जिससे जेल की गोपनीयता व सुरक्षा भंग हुई है।

चोरी से मोबाइल ले जाकर बनाया वीडियो

इस मामले में जेलर सुनील शर्मा का कहना है कि करीब एक माह पहले एक युवक राघवेंद्र जेल में बंद भूपेंद्र नाम के कैदी से मुलाकात के लिए आया था। चोरी से मोबाइल छिपाकर मुलाकात स्थल तक ले गया, जहां उसने वीडियो बना लिया व उसे फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही हमने कार्रवाई के लिए आवेदन पुलिस को दे दिया है।

मामले की जांच हो रही, कार्रवाई करेंगे

इस मामले में करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि हमें जेल प्रबंधन की तरफ से एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें एक मुलाकाती युवक द्वारा जेल का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर पोस्ट करने की बात का उल्लेख है। हम मामले की जांच कर रहे हैंं। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!