Press "Enter" to skip to content

अंधे क़त्ल का पर्दाफाश: 7 माह पहले हुई किसान की हत्या, बाबा ने की थी हत्या, नवागत TI जितेंद्र मावई को सफलता / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस के सिंघराई गांव में करीब 7 महीने पहले किसान की हत्या हुई थी। शनिवार को कोलारस पुलिस ने इसका खुलासा किया। किसान की हत्या सिंघराई गांव के टेकरी स्थित मंदिर में रहने वाले एक बाबा ने की थी। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है.



सिंघराई गांव के टेकरी वाले मंदिर के पास हरिराम धाकड़ (55) का खेत है। 29 नवंबर को हरिराम का भाई चंदूराम खेत पर भाई को खाना देने गया था, लेकिन हरिराम खेत पर नहीं मिला। काफी तलाश के बाद कोलारस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। 4 दिसंबर को हरिराम की लाश गांव के तालाब किनारे मिली। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। हरिराम के परिजनों ने बाबा पर शंका जाहिर की। उन्होंने कहा- जिस दिन हरिराम लापता हुआ, उस दिन से पवन उर्फ चंद्रभान शर्मा यानी बाबा भी नजर नहीं आया है। कोलारस थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि शनिवार को बाबा पवन को जगतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बाबा ने पहचान छिपाने के लिए वेशभूषा में बदलाव कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि हरिराम शराब पीने का आदि था। वह नशे में बाबा के साथ मारपीट कर देता था। इसी बात से खफा होकर उसने उसकी हत्या कर दी थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!