Press "Enter" to skip to content

सतनबाड़ा-नरवर मार्ग पर निर्माणाधीन पुल पर दिखा तेंदुआ, राहगीर ने बनाया वीडियो / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा-नरवर मार्ग पर एक बार फिर तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ है। तेंदुआ सतनबाड़ा-नरवर मार्ग झिरना क्षेत्र में बने निर्माणाधीन पुलिया पर टहलते हुए नजर आया है। इसका वीडियो किसी राहगीर ने बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है।


बता दें, सतनबाड़ा-नरवर मार्ग के बीच चांड़ गांव के पास पड़ने वाला झिरना नाम का धार्मिक स्थल है। यह स्थल घनघोर जंगल मे पड़ता है। इसी स्थान से होकर नरवर-सतनबाड़ा मार्ग होकर गुजरता है। प्रकृति की गोद में बसे झिरना क्षेत्र में जल स्त्रोत भी है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में जंगली जानवरों का विचरण बना रहता था।

इसी के चलते जल और आसानी से शिकार मिलने के कारण झिरना क्षेत्र तेंदुओं की पसंदीदा जगह बन गई है। इससे पहले भी कई दफा यहां सड़क पर तेंदुओं को स्पॉट किया जा चुका है। जहां तेंदुए अक्सर शिकार के लिए घाट लगाए बैठे कैमरों में कैद हुए हैं और आज एक बार फिर एक तेंदुआ इस मार्ग पर टहलते हुए कैमरे में कैद हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!